याद कीजिए 15 अगस्त का वह दिन, जब Dhoni ने करोड़ों को रुलाया, पूरा देश हुआ उदास, छा गया निराशा  

Sudhir Kumar
4 Min Read
याद कीजिए 15 अगस्त का वह दिन, जब Dhoni ने करोड़ों को रुलाया

Dhoni: 15 अगस्त देश की आजादी का दिन होता है इस दिन पूरा देश जश्न में और पूरी तैयारी के साथ तिरंगे को फहराने में लगा रहता है। और पूरे देश में खुशियों की लहर होती है। इस तरह के जश्न से एक अलग तरह का ही माहौल पैदा होता है। हर साल 15 अगस्त को ऐसा ही होता है यहां तक की कोविड के दिनों में भी जब पूरे देश में प्रकोप चल रहे थे। फिर भी देश में 15 अगस्त को उत्साह कम नहीं हुआ और तिरंगा फहराया गया था।  

याद कीजिए 15 अगस्त का वह दिन, जब Dhoni ने करोड़ों को रुलाया, पूरा देश हुआ उदास, छा गया निराशा  

15 अगस्त Dhoni का ऐलान 

जब पुरा देश 15 अगस्त के  शुभ अवसर पर जश्न मना रहा था। तब शाम को 7:30 बजे इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट आया। और पूरा देश सदमे में चला गया और खुशिया गम में बदल गई। कई लोगों की आंखों से आंसू आ गए। किसी को यकीन नहीं हुआ कि यह क्या हो गया। यह पोस्ट था भारत के सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का, इस पोस्ट के साथ धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। 

video source- instagram

Dhoni के इस पोस्ट के बाद पूरे देश में एक अलग ही माहौल बन गया था। उस समय धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल के लिए यूएई रवाना हो रहे थे। और ठीक इससे पहले उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। 

15 अगस्त Dhoni ने इंस्टा पर क्या लिखा था 

Dhoni शांत स्वभाव के जाने जाते हैं और वह अक्सर अपने फैसले को लेकर फ्रेंड्स को सरप्राइस देते रहते हैं। इसलिए वह कब क्या फैसले लेते हैं जिसकी हमें उम्मीद नहीं होती है। उन्होंने ऐसा ही वनडे और टी20 की कप्तानी को लेकर फैसले में की थी। धोनी ने वनडे और टी20 की कप्तानी किसी को भनक लगे दिए बिना अचानक विराट कोहली को कप्तानी सौंप दी। इसी तरह धोनी ने अपने सन्यास के समय किया जो कि किसी को उम्मीद नहीं थी।

धोनी ने चुपचाप से एक पोस्ट किया और इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था इस सफर में आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया 19:29 से मुझे रिटायर समझिए धोनी ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया था। जिसमें टीम इंडिया के साथ उसके सफर की तस्वीरें लगी थी। 

Dhoni का क्रिकेट करियर 

महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट सफर में 90 टेस्ट मैच खेले और 38.9 औसत से 4876 रन बनाए। जिसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल है। वनडे में उन्होंने भारत के लिए 350 मैच खेले जिसमें 50.57 की औसत से 10737 रन बनाए हैं। धोनी का वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल है। धोनी ने भारत के लिए 98 मैच खेले जिनमें से 1617 रन बनाए हैं धोनी का आईपीएल अभी जारी है उन्होंने आईपीएल से सन्यास के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। 

ये भी पढ़ें:- IND vs WI 5th T20: वेस्टइंडीज से सीरीज हारने की ये वजह, पूरी तरह से फ्लॉप रहा ये स्टार खिलाड़ी  

ये भी पढ़ें:- ms dhoni की बेटी ‘जीवा धोनी’ इस स्कूल में करती है पढ़ाई, जानिए कितनी है फीस, जानकर चौंक जाएंगे आप 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this Article
Follow:
नमस्ते- मेरा नाम सुधीर कुमार है. मैं ऑटोमोबाइल जगत का शौकीन लेखक हूं। ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में काम करने का शौक रखते हुए, मैंने अपना करियर उन खबरों को कवर करने और लेखों के माध्यम से दुनिया भर के दर्शकों तक अपनी राय पहुंचाने के लिए समर्पित किया है। मैं अपने दर्शकों के लिए ऑटोमोबाइल की दुनिया से नवीनतम समाचार और विशेष जानकारी लाने के लिए अथक प्रयास करता हूं। और अब मैं taazatime.com में काम कर रहा हूं।
Leave a comment