Rashmika Mandanna Upcoming Movies: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘पुष्पा’ में ‘श्रीवल्ली’ की भूमिका निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। इस फिल्म से वह दर्शकों के घर-घर में पहुंच गईं हैं।
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में बॉलीवुड में कदम रखा है। उनके शानदार एक्टिंग से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके बहुत सारे फैंस हैं, वह हमेशा अपने क्यूट एक्सप्रेशन से प्रशंसकों को घायल करती रहती हैं।
जानकारी के अनुसार, रश्मिका जल्द ही इन फिल्मों मे दिखाई देंगी। तो आज हम रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्मों की (Rashmika Mandanna Upcoming Movies) लिस्ट बता रहे हैं।
Rashmika Mandanna Upcoming Movies List
Title | Release Date | Main Cast |
---|---|---|
Animal | December 1, 2023 | Ranbir Kapoor, Rashmika Mandanna, Bobby Deol |
The Girlfriend | December 30, 2023 | Rashmika Mandanna |
Pushpa: The Rule – Part 2 | 15 August 2024 | Allu Arjun, Rashmika Mandanna |
1- Animal
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल की फिल्म “Animal” रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के टीज़र से लेकर गानों तक सभी चीज़ों को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है।
Animal फिल्म के ट्रेलर में रश्मिका मंदाना की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिल रही है। फिल्म में रश्मिका ने रणबीर की पत्नी की भूमिका निभाई है। रश्मिक के ट्रेलर के डायलॉग्स ने भी कई लोगों का ध्यान खींचा है।
Animal फिल्म 1 दिसंबर को आ रही है। रणबीर, रश्मिका, अनिल कपूर और बॉबी के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
2. The Girlfriend
नॅशनल क्रश के रूप में जानी जाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतती हैं। रश्मिका की आने वाली फिल्मों का फैंस उत्सुकता से इंतजार करते हैं। जल्द ही रश्मिका की ‘The Girlfriend’ फिल्म दर्शकों के सामने आने वाली है। इस फिल्म में रश्मिका का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया गया है।
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रश्मिका अपनी नई फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में रश्मिका पानी के अंदर दिखाई दे रही हैं। वीडियो की शुरुआत में वह मुस्कुरा रही हैं, लेकिन वीडियो के अंत में उनके चेहरे पर गंभीर भाव दिखाई दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक The Girlfriend फिल्म 30 Dec 2023 को रिलीज होगी।
3- Pushpa: The Rule – Part 2
पुष्पा फिल्म बहुत हिट हुई। इस फिल्म को कई अवार्ड भी मिले। पुष्पा फिल्म को थिएटर में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब हाल ही में पुष्पा 2 के बारे में एक बहुत बड़ी खबर आई है।
कुछ दिनों पहले ही रश्मिका मंदाना ने पुष्पा 2 फिल्म के सेट पर कुछ खास फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। पुष्पा 2 द रूल के बारे में अब एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। इस वजह से चाहने वालों में बहुत बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। चाहने वाले जिस चीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, आखिरकार उसके बारे में जानकारी सामने आ गई है।
पुष्पा 2 द रूल फिल्म अगले साल 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। पुष्पा 2 द रूल फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना साथ में दिखाई देंगे। इनकी जोड़ी फिर से धूम मचाएगी।
ALSO READ: Top 5 Movies of Alia Bhatt: ये हैं आलिया भट्ट की टॉप 5 बेहतरीन फिल्में, देखे यहाँ लिस्ट