Next Gen Mercedes E Class LWB अब ओर अधीक पावरफुल इंजन और बेहतरीन सुविधाएं के साथ होगी लॉन्च 

Govind
7 Min Read
Next Gen Mercedes E Class LWB

Next Gen Mercedes E Class LWB 2024 : मर्सिडीज़ भारतीय बाजार में अपनी ई क्लास का लॉन्ग व्हीलबेस संस्करण अगले साल लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसके बारे में अब जानकारी सामने आई है। कुछ समय पहले ही मर्सिडीज़ ई क्लास लॉन्ग व्हीलबेस को चीन में अनावरण किया गया है, जो की बेहतरीन फीचर्स और पीछे की तरफ आरामदायक सीटों के साथ आता है। और अब इसे भारतीय बाजार में पेश किया जाने वाला है। नई मर्सिडीज़ ई क्लास लॉन्ग व्हीलबेस में पीछे की यात्रियों के लिए खास तौर पर कई बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।  

Next Gen Mercedes E Class LWB
Next Gen Mercedes E Class LWB

Next Gen Mercedes E Class LWB

Next Gen Mercedes E Class LWB
Next Gen Mercedes E Class LWB

नई मर्सिडीज़ ई क्लास लॉन्ग व्हीलबेस को V214 कोड नाम के साथ पेश किया जाएगा। एस क्लास और सी क्लास के समान MRA2 प्लेटफार्म पर आधारित कर तैयार किया जाने वाला है, जो की मॉड्यूलर रीयर आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। इसमें बिल्कुल नया सस्पेंशन सेटअप और अपडेटेड चेसिस मिलने वाला है। यह वर्तमान में मौजूद S Class LWD की तुलना में ज्यादा लंबी है। इसके साथ अब लंबाई बढ़ जाने के कारण से आपको इसके इंटीरियर में जबरदस्त केबिन स्पेस मिलने वाला है।  

Next Gen Mercedes E Class LWB Design  

Next Gen Mercedes E Class LWB
Next Gen Mercedes E Class LWB

नई मर्सिडीज़ ई क्लास का डिजाइन काफी हद तक मयबैक से प्रेरित नजर आता है। 2024 मर्सिडीज़ बेंज ई-क्लास में हमें कई डिजाइन अपडेट देखने को मिलते हैं। सामने की तरफ एक लंबी बोनट के साथ एलईडी हेडलाइट और एलइडी डीआरएल यूनिट मिलता है, और सामने की तरफ पारंपरिक चली आ रही मर्सिडीज़ का LOGO और ग्रिल भी हमें देखने को मिलता है। इसके साथ इसे पीछे की तरफ नया डिजाइन किया गया एलइडी टेल लाइट यूनिट और एक लंबी क्रोम पट्टी का इस्तेमाल किया गया है। सेडान काफी ज्यादा स्पोर्टी लग्जरी और एग्रेसिव लूक के साथ आती है।  

Next Gen Mercedes E Class LWB Cabin  

नई जनरेशन मर्सिडीज़ ई क्लास आपको S class और EQS एक मिलाप जैसा लगने वाला है। इसका केबिन काफी हद तक इन दोनों गाड़ियों से प्रेरित है। इसका केबिन फ्यूचरिस्टिक होने के साथ-साथ प्रीमियम और लग्जरी भी फील करवाता है। इस ब्लैक और व्हाइट कैबिन थीम के साथ पेश किया जाता है, बेहतरीन क्वालिटी का लेदर उपहॉलस्टरी का उपयोग किया गया है। इसके साथ इसकी सीटें आपको लंबी यात्रा में थकावट का एहसास नहीं होने देगी।

Next Gen Mercedes E Class LWB
cabin

मर्सिडीज़ ई क्लास के भारतीय बाजार में अधिकतर मलिक पीछे बैठकर गाड़ी का आनंद लेते हैं, और ड्राइवर के द्वारा संचालित किया जाता है। इसी को देखते हुए कंपनी पीछे की सीट पर मसाज फंक्शन के साथ हवादार सिम और कई बेहतरीन सुविधाओं की पेशकश करती है।  

Next Gen Mercedes E Class LWB Features list  

सुविधाओं में इसे तीन बेहतरीन स्क्रीन के साथ संचालित किया जाता है। नई जेनरेशन ई क्लास को 14.4 इंच सेंट्रल स्क्रीन और 12.3 इंच पैसेंजर स्क्रीन सिंगल ग्लास कवर के साथ और एक स्टीयरिंग व्हील के पीछे 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। हालांकि भारतीय बाजार में इसमें बदलाव किए जाने की उम्मीद है। जहां तक उम्मीद है कि इसे भारतीय बाजार में केवल दो स्क्रीनों के साथ ही पेश किया जाएगा।  

Next Gen Mercedes E Class LWB
FEATURES

इसके अलावा अन्य हाईलाइट के तौर पर इसे 64 रंग विकल्पों के साथ एंबिएंट लाइटिंग, ब्रामस्तर साउंड सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, 4 जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, पीछे की यात्रियों के लिए खास टच स्क्रीन की सुविधा और ऐसी कंट्रोल के साथ यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और वायरलेस चार्जिंग के सुविधा मिलती है। मर्सिडीज़ की गाड़ियां अपने बेहतरीन फीचर्स और सुविधा के साथ लग्जरी के लिए जान जाती है, और ई लॉन्ग व्हीलबेस ई क्लास इन सबको अच्छी तरह से पालन करती है।  

Next Gen Mercedes E Class LWB Engine  

Next Gen Mercedes E Class LWB
engine
EnginePower (hp)Torque (Nm)
E 200204320
E 220d200440
E 350d265-367750
engine

बोनट के नीचे नई जनरेशन मर्सिडीज़ ई क्लास को समान इंजन विकल्प के साथ ही संचालित करने की उम्मीद है, लेकिन अधिक पावर जेनरेट करने के लिए इसके इंजन को ट्यून किया जाएगा। हालांकि मजबूत हाइब्रिड इंजन विकल्प नहीं मिलने वाला है, कार को केवल डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन विकल्पों के साथ 48 वाट का माइल्ड हाइब्रिड तकनीकी मिलेगा। नीचे इंजन विकल्प के बारे में निम्नलिखित तौर पर जानकारी दी गई है।  

Next Gen Mercedes E Class LWB Price in India  

मर्सिडीज़ ई क्लास लॉन्ग व्हीलबेस नई जनरेशन की कीमत वर्तमान मॉडल की कीमत से अधिक होने वाली है। लगभग इसकी कीमत में 5 से 6 लाख रुपए की बढ़ोतरी हमें देखने को मिलने वाली है।  

इसकी कीमत 82 लाख से 95 लाख के बीच होने की संभावना बताई जा रही है। जिसका यह मतलब है कि इसका ऑन रोड कीमत करीबन 1 करोड रुपए के पर जाने वाली है। हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है।  

YouTube video

Next Gen Mercedes E Class LWB Launch Date in India  

भारतीय बाजार में इसे 2024 में किस समय लॉन्च किया जाने वाला है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद है की लॉन्च समय के बारे में पूर्ण जानकारी बहुत जल्द सामने आयेगी।  

ये भी पढ़ें:-New Mercedes Benz GLE हुई लॉन्च, रॉकेट की रफ्तार के साथ एडवांस फीचर्स और सुरक्षा  

ये भी पढ़ें:- भारत में आई Mercedes Maybach Vision 6, बस एक चार्ज में ही 500km की रेंज,S class का बाप 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this Article
By Govind
Follow:
नमस्ते, मेरा नाम गोविंद है और मे झारखंड (देवघर) से हूँ। मैंने 2021 में ब्लॉगिंग की शुरुआत की थी। मेरी पहली वेबसाइट क्रिप्टो करेंसी से संबंधित था| बचपन से ही मुझे गाड़ियों के प्रति बहुत शौक है| मुझे गाड़ियों के बारे में लिखना काफी पसंद है। मैं इस क्षेत्र में 3 साल से काम कर रहा हूँ। अब, Taazatime की सहायता से, मैं आप तक कार जगत से संबंधित हर ख़बर को सरल तरीके से पहुंचाने के लिए तैयार हूँ। धन्यवाद
Leave a comment