Mahindra Bolero Neo plus हुआ भारतीय बाजार में लॉन्च, पावरफुल इंजन के साथ नई कीमत

Govind
5 Min Read
Mahindra Bolero Neo plus

Mahindra Bolero Neo plus: महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी बोलोरो नियो प्लस को लॉन्च कर दिया है, नई महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस वर्तमान बोलेरो की तुलना में ज्यादा बड़ी है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसे केवल एंबुलेंस संस्करण में ही पेश किया है। आम लोगों के लिए कब तक पेश किया जाएगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दिए। इसके साथ ही कंपनी ने इसे शक्तिशाली इंजन के साथ और कई बेहतरीन एंबुलेंस उपकरणों के साथ पेश किया है। इस खास तौर पर सरकार के AIS:125 भाग 1 मानदंडों के अनुरूप तैयार किया गया है।

Mahindra Bolero Neo plus एंबुलेंस संस्करण

Mahindra Bolero Neo plus

महिंद्रा बोलेरो नियो एंबुलेंस संस्करण में कई खास सुविधाएं मिलती है, जैसे कि इस गद्दार फोल्डेबल स्ट्रक्चर, स्ट्रक्चर की आसान आवाजाई के लिए एक रैंप, एक ऑक्सीजन सिलेंडर स्टैंड, इंट्रा वेनस बोतलों के लिए हुक हैंगर, एक सार्वजनिक घोषणा प्रणाली, एक दो टन वाला सायरन, वाशबेसिन असेंबल, और एक कूड़ेदान मिलता है। इसके अलावा भी एंबुलेंस संस्करण में प्राथमिक चिकित्सा किट और एक अग्निशामक यंत्र से लैस किया गया है।

इसके अलावा बाहर की तरफ भी बदलाव के रूप में एम्बुलेंस एम्बुलेंस बैच, रिफ्लेक्टिव डिटेल्स और एक बीकन लैंप मिलता है। महिंद्रा की लॉन्च की गई बोलेरो नियो प्लस एंबुलेंस एक टाइप बी एंबुलेंस है जो की सरकार के AIS:125 भाग 1 मानदंडों का अनुपालन करता है।

Mahindra Bolero Neo plus
Mahindra Bolero Neo plus

Mahindra Bolero Neo plus इंजन स्पेसिफिकेशन

महिंद्र बोलोरो नियो प्लस एंबुलेंस संस्करण को कंपनी ने 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ संचालित किया है जो की 120 बीएचपी की शक्ति और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। यह इंजन विकल्प सिक्स स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ रीयर व्हील ड्राइव सेटअप में आता है। कंपनी ने 1.5 लीटर डीजल इंजन के स्थान पर 2.0 लीटर को पेश करना सही समझा जिसका मुख्य कारण है इसकी अतिरिक्त लंबाई और एंबुलेंस संस्करण होने के कारण अतिरिक्त उपकरण और अतिरिक्त वजन के लिए अधिक शक्ति का होना। उम्मीद है जब इसका यात्री संस्करण को लॉन्च किया जायेगा, तब इसमें आटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी।

Mahindra Bolero Neo plus आयाम

नई महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस वर्तमान महिंद्रा बोलेरो नियो से काफी लंबा है। एंबुलेंस संस्करण में इसके आयाम में परिवर्तन किया गया है। नई महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस एंबुलेंस संस्करण की लंबाई 4440mm, चौड़ाई 1795mm, ऊंचाई 1812mm और व्हीलबेस 2680mm का मिलता है। वर्तमान महिंद्र बोलोरो नियो की तुलना में इसकी लंबाई 405mm बढ़ा दी गई है, जबकि इसकी ऊंचाई 5mm घटा दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने इसके व्हीलबेस और चौड़ाई में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया है। आयाम में परिवर्तन करने के कारण अंदर की तरफ काफी स्थान मिलता है, जिसकी सहायता से मैरिज के साथ उनके रिश्तेदार भी आराम से बैठ सकते हैं।

Mahindra Bolero Neo plus कीमत

महिंद्र बोलोरो नियो प्लस एंबुलेंस संस्करण की कीमत 13.99 लाख रुपए एक्स शोरूम है। लेकिन सरकारी अस्पताल में उपयोग लिए जाने के कारण महिंद्रा ने इसे 12.31 लाख रुपए की कीमत पर रखा है।

Mahindra Bolero Neo plus हमारे लिए कब उपलब्ध होगा

महिंद्रा ने एम्बुलेंस संस्करण को लॉन्च करने के बाद इसके यात्री वाहन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इस कब तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा इसकी उम्मीद अभी नहीं की जा सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे आने वाले कुछ महीनो में ही लॉन्च किया जाएगा।

जबकि इसकी कीमत भारतीय बाजार में 10 लाख एक्स शोरूम से शुरू होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:- Mahindra का नया धमाका लॉन्च होगी अब Mahindra Scorpio EV , जबर्दस्त रेंज और बेहतर फीचर्स के साथ

ये भी पढ़ें:- मचाने भारतीय बाजार में बवाल लॉन्च होने जा रही है New Mahindra Thar 5 Door, गजब के फीचर्स के साथ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this Article
By Govind
Follow:
नमस्ते, मेरा नाम गोविंद है और मे झारखंड (देवघर) से हूँ। मैंने 2021 में ब्लॉगिंग की शुरुआत की थी। मेरी पहली वेबसाइट क्रिप्टो करेंसी से संबंधित था| बचपन से ही मुझे गाड़ियों के प्रति बहुत शौक है| मुझे गाड़ियों के बारे में लिखना काफी पसंद है। मैं इस क्षेत्र में 3 साल से काम कर रहा हूँ। अब, Taazatime की सहायता से, मैं आप तक कार जगत से संबंधित हर ख़बर को सरल तरीके से पहुंचाने के लिए तैयार हूँ। धन्यवाद
Leave a comment