Kantara 2 First Look Teaser: रोंगटे खड़े कर देने वाले ‘कांतारा 2’ का फर्स्ट लुक आउट

Ajay Gore
5 Min Read
Kantara 2 First Look Teaser

Kantara 2 First Look Teaser: सितंबर 2022 में, “कांतारा” (Kantara) फिल्म रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म की कहानी, सीन और कलाकारों के एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया था। कांतारा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचा दी। अब, कांतारा फिल्म की सफलता के बाद, फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म के प्रीक्वल की घोषणा की है। इस प्रीक्वल का नाम “कांतारा अ लेजेंड चैप्टर-1” (Kantara A Legend Chapter-1) है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) का (Kantara 2 First Look Teaser) फर्स्ट लुक और लुक टीज़र रिलीज़ हुआ है।

हाल ही में इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया है। इस टीज़र (Kantara 2 First Look Teaser) को देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। लेकिन अब दर्शकों के मन में इस फिल्म के बारे में उत्सुकता बढ़ गई है। इस फिल्म की पहली झलक इतनी जबरदस्त है कि, फिल्म कितनी कमाल है इसका अंदाज दर्शक लगा रहे हैं।

Kantara 2 First Look Teaser
Kantara 2 First Look Teaser

Kantara 2 First Look Teaser – ‘कंतारा ए लीजेंड चैप्टर-1’ का फर्स्ट लुक

Kantara A Legend Chapter-1 फिल्म का पहला लुक एक्टर ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस लुक में ऋषभ शेट्टी खून से लथपथ हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके एक हाथ में त्रिशूल है। साथ ही, होम्बले फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर कांतारा अ लेजेंड चैप्टर-1 फिल्म के (Kantara 2 First Look Teaser) फर्स्ट लुक का टीज़र भी शेयर किया गया है।

कांतारा ए लीजेंड चैप्टर 1 इस फिल्म में भी ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म में उनका फर्स्ट लुक (Kantara 2 First Look Teaser) सामने आया है। लेकिन उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है। अनोखे किरदार में दिख रहे ऋषभ का लुक अभी खूब चर्चा में है। ऋषभ शेट्टी का लुक देखकर डर तो लगता ही है। लेकिन यह टीज़र देखकर दर्शकों के मन में फिल्म के बारे में उत्साह बढ़ गया है।

YouTube video
Kantara 2 First Look Teaser

इस टीज़र से ऐसा लगता है कि, यह भगवान की कहानी है। कांतारा एक सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वल होगा यह जानकारी पहले ही सामने आ चुकी थी। यह टीज़र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर जोरदार कमेंट्स किए जा रहे हैं। कोई इस फिल्म को रिलीज़ होने से पहले ही ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे है। जबकि अन्य का मानना ​​है कि ऋषभ शेट्टी को इसके लिए ऑस्कर मिलेगा।

महज 16 करोड़ में बनी कांतारा ने 400 से 450 करोड़ की कमाई की थी

Kantara
Kantara

कांतारा फिल्म पिछले साल रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज़ होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। महज 16 करोड़ में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि, इस फिल्म ने 400 से 450 करोड़ की कमाई की। ‘कांतारा’ फिल्म केवल साउथ ही नहीं, बल्कि हिंदी में भी हिट रही। इस फिल्म के बाद ही ऋषभ शेट्टी को ग्लोबल स्टार का दर्जा मिला और अब ‘कांतारा द लीजेंड चैप्टर 1’ के माध्यम से ऋषभ शेट्टी को अच्छी पसंद मिलने में कोई शक नहीं है।

अब कांतारा द लीजेंड चैप्टर-1 फिल्म का इंतज़ार दर्शकों को बेसब्री से है। कांतारा द लीजेंड चैप्टर-1 फिल्म कब रिलीज़ होगी? और इस फिल्म में और कौन से कलाकार काम करेंगे? यह जानने के लिए दर्शक उत्सुक हैं।

ALSO READ: Animal Movie Controversy : ‘एनिमल’ पर लगा चोरी का आरोप, कोरियाई फिल्म का सीन कॉपी करने का लगा आरोप

ALSO READ: Allu Arjun Pushpa 2 Fees: पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने नहीं ली फीस, लेकिन करोड़ों कमाएंगे; जानिए कैसे

ALSO READ: Hrithik Roshan Ki Fighter Release Date: ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ अब इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this Article
Follow:
नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम अजय है और मैं महाराष्ट्र से हूँ। मैंने 2020 में ब्लॉगिंग शुरू की। मेरी पहली वेबसाइट शिक्षा से संबंधित थी। मुझे बचपन से ही जानकारी इकट्ठा करने का बहुत शौक है और यही मेरा जुनून भी है। फिलहाल मे मेरी hindiyojna.com वेबसाइट पर आर्टिकल अपलोड करता हूँ। साथ ही अब मैं Tazatime की मदद से मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर को सरल तरीके से आप तक पहुंचाने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद
Leave a comment