India Richest Tech Billionaires: ये हैं भारत के 9 सबसे अमीर टेक अरबपति!

Gagan Shrivastav
8 Min Read

India Richest Tech Billionaires: आज के समय में हमारा देश भारत दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी इकॉनमी वाला देश बन गया हैं, जिसकी सरहारना पूरी दुनिया कर रही हैं। कोरोना महामारी के बाद जहा अधिकतर देशो की हालात सही नहीं थी, वही हमारे देश भारत ने अपने डिजिटल इकॉनमी में बहुत तेजी से चढ़ाव पाया हैं, यही कारण हैं कि आज देश में अधिकतर चीजें डिजिटली होनी शुरू हो गयी हैं।

किसी भी देश की GDP इकॉनमी में सबसे बड़ा योगदान आम नागरिको और बिज़नेस करने वालो का होता हैं। ऐसे ही भारत की इकॉनमी में भी सबसे बड़ा योगदान आम नागरिकों का हैं अथवा इसमें भारत के बिजनेसमैन का भी काफी बड़ा योगदान रहा हैं।

आज आप इस लेख में भारत के 9 India Richest Tech Billionaires के बारे में जानेंगे जिनका भारत की GDP इकॉनमी में काफी बड़ा योगदान रहा हैं। हमारे देश भारत की डिजिटली इकॉनमी की बढ़त में भी सबसे बड़ा योगदान इन्ही टेक इंडस्ट्री में बिज़नेस करने वालो का हैं।

भारत के 9 सबसे अमीर टेक अरबपति

नीचे हमने 9 India Richest Tech Billionaires के बारे में लिखा हुआ हैं।

1. शिव नादर

shiv-nadar

शिव नादर HCL Technologies के फाउंडर और चेयरपर्सन हैं, जिन्होंने 1970 दसक के बीच में HCL Technologies को शुरू किया था। Forbes मैगज़ीन के अनुसार शिव नादर भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और पुरे विश्व में 50वें सबसे अमीर।

भारतीय IT सेक्टर शिव नादर को ‘मगुस’ के नाम से भी जानता हैं। इस समय Forbes के अनुसार शिव नादर की Net Worth $30 बिलियन डॉलर से ज्यादा की हैं जो भारत में लगभग 1,41,700 करोड़ रुपए की NetWorth बनती हैं और यही चीज इन्हे भारत में सबसे अमीर टेक अरबपति बनाती हैं।

2. अज़ीम प्रेमजी

ajim-premji

अजीम प्रेमजी जो कि Wipro कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन रह चुके हैं, यह भारत के सबसे अमीर टेक अरबपति की सूचि में दूसरे नंबर पर आते हैं। इन्हे भारतीय IT इंडस्ट्री ‘Czar’ के नाम से भी जानता हैं, आपको यह भी बता दें की 2013 में अजीम प्रेमजी ने एक प्रतिज्ञा ली कि वो अपनी आधी संपत्ति का हमेशा जरुरतमंदो लोगो में दान करेंगे।

Forbes के अनुसार अजीम प्रेमजी की Networth $25 बिलियन डॉलर की हैं जो भारत में लगभग 1,14,400 करोड़ से ज्यादा का Networth बनता हैं। अजीम जी का भारतीय IT सेक्टर में बहुत बड़ा योगदान भी रहा हैं।

3. जय चौधरी

jay-chaudhary

जय चौधरी एक भारतीय-अमेरिकन टेक अरबपति हैं, जो कि Zscaler कंपनी के CEO और फाउंडर हैं। इनका जन्म भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के पनोह नाम के छोटे गांव में हुआ था।

भारतीय टेक अरबपतियों की सूचि में जय चौधरी का नाम तीसरे नंबर पर आता हैं। रिपोर्ट के अनुसार जय चौधरी की Networth 65,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की हैं और यही इन्हे एक टेक अरबपति बनाती हैं।

4. बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran)

Byju Raveendran

Byju’s नाम की कंपनी के बारे में अधिकतर सभी लोग ने कभी ना कभी जरूर दूना होगा, Byju’s एक Edutech कंपनी हैं जो विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी के माध्यम से विद्या प्रदान करवाती हैं।

Byju’s कंपनी के फाउंडर और CEO Byju Raveendran हैं इन्होने साल 2011 में Byju’s कंपनी को शुरू किया था। Forbes के अनुसार इस समय रवींद्रन की Networth 20,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की हैं और यही इन्हे भारत के टेक अरबपतियों में से एक बनाती हैं।

5. एस गोपालकृष्णन (S Gopalakrishnan)

S Gopalakrishnan

S Gopalakrishnan प्रसिद्ध आईटी कंपनी Infosys के वाईस चेयरमैन और सीईओ (CEO) रह चुके हैं, अपने कार्यकाल में इन्होने भारतीय आईटी सेक्टर के साथ Infosys कंपनी को आगे बढ़ाने में अपना बहुत ज्यादा योगदान दिया हैं।

इसके साथ गोपालकृष्णन World Economic Forum के co-chairs में से एक भी रह चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार S Gopalakrishnan की Networth 18,100 करोड़ रुपए से ज्यादा की हैं।

6. एन.आर नारायण मूर्ति (NR Narayana Murthy)

NR Narayana Murthy

भारतीय आईटी सेक्टर के जाइंट कंपनी Infosys के फाउंडर नारायण मूर्ति भारत के टेक अरबपतियों में से एक हैं। नारायण मूर्ति Infosys के 7 co-founders में से एक हैं जिन्होंने Infosys को शुरू किया था।

आईटी सेक्टर में नारायण मूर्ति का नाम लगभग सभी लोग जानते हैं, रिपोर्ट के अनुसार इनकी Networth लगभग 16,400 करोड़ रुपए हैं। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि भारतीय महिला उद्योपति सुधा मूर्ति जी इनकी पत्नी हैं।

7. श्रीधर वेम्बू (Sridhar Vembu)

Sridhar Vembu

श्रीधर वेम्बू जो कि एक भारतीय टेक अरबपति हैं, यह Zoho Corporation कंपनी के फाउंडर और CEO हैं। साल 2021 में भारतीय सेक्टर में इनके बेहतरीन योगदान के कारण इन्हे भारतीय सरकार द्वारा पद्मा श्री पुरस्कार भी मिला था।

Forbes रिपोर्ट के अनुसार इनकी नेटवर्थ लगभग 30,690 करोड़ से ज्यादा की हैं और यही Networth इन्हे भारतीय टेक अरबपतियों के सूचि में शामिल करती हैं।

8. भारत देसाई

bharat-desai

भारत देसाई जिनका जन्म केन्या में हुआ था, पर इनकी परिवर्ष भारत में हुई थी जिसके बाद यह साल 1976 में यूनाइटेड स्टेट्स चले गए थे टाटा कंपनी में एक प्रोग्रामर के रूप में।

जहाँ इन्होने कुछ समय बाद अपनी पत्नी के साथ एक IT सोर्सिंग कंपनी को शुरू किया जिसे आज आप ‘Syntel’ के नाम से जानते हैं। आज के समय में ‘Syntel’ एक बहुत बड़ी कंपनी बन चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत देसाई की Networth लगभग 12,400 करोड़ से ज्यादा की हैं।

9. दिव्यांक तुरखिया (Divyank Turakhia)

Divyank Turakhia

दिव्यांक एक भारतीय कंप्यूटर प्रोग्रामर हैं, जिनका जन्म भारत में हुआ था। बचपन से ही इन्हे कोडिंग करने का शौक था, जिसके कारण इन्होने छोटे उम्र में ही कई सॉफ्टवेयर भी बनाए थे। दिव्यांक ने media.net कंपनी को शुरू किया था जिसे इन्होने 2016 में Chinese consortium को लगभग $900 मिलियन डॉलर में बेच दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार दिव्यांक की Networth लगभग 14,000 करोड़ रुपए की हैं, और इसी कारण यह भी भारतीय टेक अरबपतियों की सूचि में शामिल हैं।

तो यह हैं भारत के 9 India Richest Tech Billionaires, हम आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे अपने परिवार संग वालो के साथ जरूर साँझा करें, ताकि उन्हें भी हमारे भारत का नाम रोशन करने वाले उद्योगपतियों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। ऐसे और भी लेख पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहे।

आम पूछे जाने वाले प्रश्न: India Richest Tech Billionaires

भारत में सबसे अमीर इंसान कौन हैं?

इस समय मुकेश अम्बानी भारत के सबसे अमीर इंसान हैं।

Byju’s कंपनी के मालिक कौन हैं?

Byju’s कंपनी के मालिक का नाम हैं – Byju Raveendran.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this Article
Follow:
राम-राम सभी को मेरा नाम गगन श्रीवास्तव हैं, मैं भारत का रहना वाला हूँ। मैं एक Digital Marketer, Content Writer, Creator और Teacher हूँ। यहाँ TaazaTime पर मेरी भूमिका आप सभी तक बिज़नेस और फाइनेंस के दुनिया से नयी खबरे पहुंचना हैं ताकि आपको इससे जुडी हर जानकारी मिलती रहे, धन्यवाद!
Leave a comment