Dubai Flood: रेगिस्तान में बसा शहर डूब गया बाढ़ में!

Gagan Shrivastav
5 Min Read
Dubai Flood

Dubai Flood: आपने हमारे देश भारत में कई जगहों पर भारी बारिश होते जरूर देखी होगी पर आपने शयद कभी भी रेगिस्तान वाले देश UAE में बारिश के बारे में नहीं सुना होगा। पर आपको बता दें कि अभी शनिवार (18 नवंबर) को सुबह के समय United Arab Emirates देश के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ आंधी तूफ़ान भी चली हैं जिसके कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त सा हो गया हैं।

इस झमाझम बारिश के कारण देश में खासकर दुबई (Dubai) शहर की सड़कों पर वाटरलॉग‍िंग की समस्‍या आ गयी हैं जिसके कारण दुबई के सड़को पर बहुत ज्यादा पानी भर गया हैं, जिसके कारण वहाँ पर रह रहे लोगो को काफी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।

सड़को पर पानी भरने के कारण वहाँ पर सबसे बड़ी प्रॉब्लम लोगो को यातायात में हो रही हैं। पानी से भरे सड़कों के कारण स्‍थानीय प्रशासन ने वहाँ पर और दुबई के आस पास की जगहों में अलर्ट जारी कर दिया हैं। अलर्ट में प्रशासन ने मौसम के और ज्‍यादा खराब होने की संभावना को देखते हुए समुद्री तटों पर ना जाने और लोगों को घरों में ही रहने की सलाह भी दी हैं ताकि आने वाले दिनों में लोगो को कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

dubai flood
Dubai Flood

दुबई प्रशासन ने दी हैं ये सलाह

दुबई में भारी बारिश होने के कारण और वहाँ के हालातो को बिगड़ता हुआ देखते हुए दुबई पुलिस ने शनिवार (18 नवंबर) की सुबह को 6.30 बजे लोगों के लिए एक अलर्ट जारी क‍िया हैं। अलर्ट में पुलिस ने लोगों को समुद्र तटों और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी हैं, ताकि अगर वहाँ पर बाढ़ वगेरा आये तो लोगो को किसी प्रॉब्लम का सामना ना करना पड़े।

इसके आलावा दुबई शहर में वाहन चालकों को ज्‍यादा सावधानी बरतने का आग्रह किया गया हैं क्योकि दुबई की सड़कें सिर्फ पानी से भरी पड़ी हैं। साथ ही में आपको बता दें कि आंधी और बारिश की वजह से कई शहरो में खराब स्‍थ‍ित‍ि होने के कारण UAE के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पुरे देश में Yellow और Orange अलर्ट भी जारी क‍िया गया है।

सोशल मीडिया पर भी हो रही है चर्चा

Dubai मैं आई ये बाढ़ बाढ़ सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेडिंग में बना हुआ है। लोगों के अजब-जब कमेंट सामने आ रहे हैं। दुबई बाढ़ सोशल मीडिया में हर जगह काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। नीचे लोगों के द्वारा आए गई प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है।  

यह वीडियो दुबई एयरपोर्ट से आई है, जिसमें की गाड़ियां पानी में तैरती हुई नजर आ रही है। और दुबई का हालत बहुत ही खराब है।  

यह वीडियो दुबई में आई बाढ़ की भयानक रूप को दर्शाती है। आप वीडियो में साफ-साफ़ दुबई को कीचड़ से सने हुए देख सकते हैं। हर स्थान पर बाढ़ का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देख करके ऐसा लग रहा है कि यह दुबई नहीं हिमाचल का कोई स्थान हो।  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this Article
Follow:
राम-राम सभी को मेरा नाम गगन श्रीवास्तव हैं, मैं भारत का रहना वाला हूँ। मैं एक Digital Marketer, Content Writer, Creator और Teacher हूँ। यहाँ TaazaTime पर मेरी भूमिका आप सभी तक बिज़नेस और फाइनेंस के दुनिया से नयी खबरे पहुंचना हैं ताकि आपको इससे जुडी हर जानकारी मिलती रहे, धन्यवाद!
Leave a comment