Bigg Boss 17 Ankita Lokhande And Vicky Jain Video : रियलिटी शो बिग बॉस का 17वाँ सीज़न खूब चर्चा में है। बिग बॉस के घर के सभी कंटेस्टेंट दर्शकों का अच्छा मनोरंजन कर रहे हैं। लगातार लड़ाई-झगड़े, गॉसिप करते हुए ये कंटेस्टेंट चर्चा में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते। बिग बॉस के घर में मौजूद एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विकी जैन की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। ऐसे में विकी जैन और अंकिता लोखंडे सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल कर रहे हैं।
अंकिता लोखंडे और विकी जैन ने बिग बॉस के घर में एक साथ प्रवेश किया था। लेकिन बिग बॉस के घर में आने के बाद से इन दोनों में लगातार लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। बिग बॉस के घर में आने के बाद से इन दोनों के बीच की दूरी बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब अंकिता ने घर के सभी लोगों के सामने (Bigg Boss 17 Ankita Lokhande And Vicky Jain Video) अपने पति विकी जैन को चप्पल फेंककर मारा है। अंकिता ने ऐसा क्यों किया है यह सवाल सभी के मन में है।
Bigg Boss 17 Ankita Lokhande And Vicky Jain Video – अंकिता ने विक्की जैन को चप्पल से मारा?
बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता लोखंडे को उनके पति विकी जैन पर बहुत गुस्सा आता है। अंकिता विकी को बाकी सदस्यों के सामने झूठ बोलते हुए पकड़ती हैं। इससे उन्हें बहुत गुस्सा आता है। अंकित का अपने गुस्से पर काबू नहीं रहता और वह विकी पर चप्पल फेंकती दिखाई देती हैं।
Mujhe yeh vali fight dekhni hain
Serious vali nahi
bolna mat chappal maari 😂
Kyuki yeh bohot Masti vala tha jaise bestfriends ek dooshre ko maarte hain
Ek gala daba raha ek chapal 😂😂🤣
Ankita is in muanku mood#ankitalokhande #vickyjain #biggboss17 #munawarfaruqui pic.twitter.com/zbtRESokWN
— Ankitalokhande (fan) (@Ankitafam) November 19, 2023
यह हुआ ऐसा कि, इस शो में मुनव्वर फारुकी सवाल उठाते हैं कि, ‘दिमाग का घर’ में रहने वाले विकी ने ईशा मालवीय और बाकी कंटेस्टेंट के साथ खाना शेयर किया था या नहीं? ‘दिल का घर’ में रहने वाली ईशा ने मुनव्वर को बताया कि, ‘दम का घर’ की खानजादी ने दिमाग के घर के सदस्यों ने पका हुआ खाना खाया था। लेकिन, विकी और खानजादी ईशा के दावे पर विश्वास करने से इनकार करते हैं।
विकी और खानजादी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। तभी अंकिता लोखंडे वहां आ गईं। जब अंकिता को सब कुछ पता चला तो उन्होंने बताया कि उन्होंने खानजादी को ‘दिमाग का घर’ के कंटेस्टेंट का खाना खाते हुए देखा था।
विकी ने इस बात का मजाक उड़ाया और अंकिता की गर्दन पकड़कर उन्हें खींच लिया। अंकिता ने विकी को दूर धकेलने की कोशिश की, लेकिन विकी ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया।
अंकिता गुस्से में आ गईं और उन्होंने विकी पर अपनी चप्पल फेंक दी। घर के बाकी कंटेस्टेंट इस घटना को देखकर हंसने लगे।
सनी आर्या ने लिया मजा
बिग बॉस 17 में, अंकिता लोखंडे और विकी जैन के बीच एक मजेदार लड़ाई हुई। इस लड़ाई में, अंकिता ने विकी पर चप्पल फेंक दी। इस लड़ाई को देखकर सनी आर्य ने मजे लिए। वह चिल्ला रहा था कि एक पत्नी ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपने पति को मारा चप्पल।
करोड़पति हैं विक्की जैन
पवित्र रिश्ता की अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को हर कोई जानता है। अब बिग बॉस के कारण उनके पति विकी जैन भी घर-घर में पॉपुलर हो गए है। विकी जैन एक बिजनेसमैन हैं। अंकिता और विकी ने 2021 में शादी की। विकी जैन करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास कई महंगी कारें हैं।
सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद एक पार्टी में अंकिता लोखंडे और विकी जैन की पहली मुलाकात हुई थी। इस पार्टी के बाद उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
ALSO READ: Urfi Javed Makkhi Dress: उर्फी ने घर में नहीं छोड़ीं मक्खियां,’फैशन’ के लिए किया इस्तेमाल!