Anita Dongre Net Worth: भारत के प्रसिद्ध डिजाइनरों में से एक अनीता डोंगरे के नेटवर्थ की बात की जाएँ तो इनके पास कुल लगभग 1400 करोड़ रुपये की संपत्ति है और इसी के साथ ये भारत के सबसे अमीर फ़ैशन डिज़ाइनर है, इनकी सफलता में इनकी माँ का बहुत बड़ा सहयोग रहा है जिसके द्वारा आज लिए भारत की सबसे अमीर फ़ैशन डिजाइनरों में से एक है, इनका ब्रांड हाउस ऑफ़ अनीता डोंगरे कि ब्रांड अंबेसडर कैटरीना कैफ़ जैसी जानी मानी हस्तियां हैं।

हाल ही में प्राजक्ता कोली और वृषांक के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायी हुई है जिसमें प्राजक्ता ने अनीता डोंगरे के डिज़ाइन किए गए आउटफ़िट पहनी हैं और लोगों के द्वारा इनके शादी की तस्वीरें काफ़ी पसंद की जा रही है। प्राजक्ता के आउटफ़िट भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा हैं, जिसकी वजह से अनीता डोंगरे आज सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है लोग इनकी सफलता की कहानी को जानना चाहते हैं जिन्होंने सिर्फ़ 2 सिलाई मशीन से आज करोड़ों की संपत्ति बना ली है जोकि लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन भी है, यहाँ पर इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई हैं।
Anita Dongre कौन हैं?
अनीता डोंगरे का जन्म 3 अक्टूबर 1963 को हुआ था, इनकी माँ पुष्पा सावलानी अनीता और उनके भाई बहनों के लिए बचपन में कपड़े सिलती थी, बाद में जीवन में, अनीता ने मुंबई में इस स्थित SNDT कॉलेज में फ़ैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया, उन्होंने विभिन्न अभियानों के माध्यम से कपड़े डिज़ाइन करने के लिए अपने प्यार को प्रदर्शित करते हुए फ़ैशन डिजाइनिंग में डिग्री कोर्स को पूरा की और आज ये जानी मानी फ़ैशन डिज़ाइनर है।
अनीता शाकाहारी कार्यकर्ता और पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ़ एनिमल्स (PETA) संगठन की सदस्य भी है, वही इन्हें प्राप्त पुरस्कार के बारे में बात की जाएँ तो इन्हें फ़ैशन डिजाइन में उत्कृष्टता के लिए GR8 फ़्लो महिला अचीवर्स पुरस्कार मिला, इन्हें फेडरेशन ऑफ़ इंडियन चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री लेडीज ऑर्गनाइजेशन, बॉम्बे चैप्टर द्वारा फ़ैशन डिजाइनिंग में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत किया, इन्हें EY एंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर का ऑर्डर भी मिल चुका है, पेंटिंग शाइन अवार्ड, डिज़ाइनर ऑफ़ द ईयर का ख़िताब, मोस्ट स्टाइलिश पुरस्कार, फ़ोर्सेज़ ऑफ़ फ़ैशन का अवार्ड भी मिल चुका हैं।
Anita Dongre Net Worth
Anita Dongre Net Worth के बारे में मीडिया पर प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि इनके पास कुल लगभग 1400 करोड़ रुपये की संपत्ति है, इसी के साथ ये भारत की सबसे अमीर महिला फ़ैशन डिजाइनरों में से एक है इनके ब्रांड का नाम हाउस ऑफ़ अनीता डोंगरे हैं। जिसके ब्रांड अंबेसडर बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ़ और हॉलीवुड स्टार बेयोंस जैसे स्टार्स हैं, वही देखा जाए तो पूरे भारत में इनकी कंपनी का स्टोर लगभग 270 से ज़्यादा हैं जिसके कारण इन्हें करोड़ों की कमाई होती हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से भी ज़्यादा फ़ालोअर्स है जो कि इनके डिज़ाइन के साथ ही साथ इन्हें भी फ़ॉलो करते हैं।

अनीता डोंगरे ने सिर्फ़ दो सिलाई मशीन से अपना कारोबार शुरू किया था और आज पूरे भारत में 270 से ज़्यादा इस स्टोर की मालिक है वहीं इनके डिज़ाइनर कपड़ों ने नीता अंबानी, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर जैसे मशहूर हस्तियों के भी ध्यान अपनी ओर खींचा हैं। इनके ब्रांड के ऑनलाइन और ऑफ़लाइन स्टोर हैं, जहाँ पर इनके द्वारा डिज़ाइन किए गए कपड़े उपलब्ध हैं, अनीता ने भारतीय लिबाजों के साथ पश्चिमी सभ्यता को मिलाना भी अपने कपड़ों के माध्यम से शुरू किया है।

यह भी देखें:-