Ekchokho.com 🇮🇳

Anil Ambani Net Worth: लगभग $2.5 बिलियन की सम्पत्ति के मालिक! अनिल अंबानी से संबंधित पूरी जानकारी!

Published on:

Anil Ambani Net Worth

Anil Ambani Net Worth: भारत के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक अनिल अंबानी की नेटवर्थ की बात की जाए तो इनके पास कुल लगभग 2.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति हैं, जो कि इन्हें अपने कारोबार से प्राप्त होती है। इनके आय का मुख्य स्रोत रिलायंस पावर, रिलायंस कम्यूनिकेशंस, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस डिफेंस आदि के द्वारा प्राप्त होता हैं।

Anil Ambani Net Worth
Anil Ambani Net Worth

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर में 7% से अधिक के उछाल होने के कारण आज ये मीडिया पर चर्चा में हैं और लोगों को इनके नेटवर्थ से संबंधी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, जिसके बारे में पूरी जानकारी यहाँ पर दी गई हैं। रिलायंस पावर ने कहा है कि उसने ज़ीरो बैंक डेट स्टेट्स हासिल कर लिया है यानी कि इनकी कम्पनी पर किसी भी बैंक (पब्लिक और प्राइवेट) का कोई भी बकाया बैलेंस नहीं हैं।

Anil Ambani कौन हैं?

अनिल अंबानी का जन्म 4 जून 1959 को हुआ था ये एक भारतीय कारोबारी है। ये रिलायंस समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं और ये रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस पावर और रिलायंस कम्युनिकेशंस जैसी कंपनियों का नेतृत्व भी करते हैं। वहीं इनके शिक्षा के बारे में बात की जाएँ तो इन्होंने B.Sc की डिग्री किशिनचंद चेलाराम कॉलेज, मुंबई से पूरा किए थे और MBA की डिग्री पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय से पूरा किए थे और अब वे भारत के सबसे बड़े कारोबारियों में से एक हैं।

Anil Ambani Net Worth

Anil Ambani Net Worth के बारे में मीडिया पर प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि फ़रवरी 2025 तक इनकी कुल संपत्ति लगभग 2.5 बिलियन डॉलर की है हालाँकि बीच में इनके कंपनी का शेयर काफ़ी गिरा था लेकिन अचानक से रॉकेट की तरह इनके कंपनी का शेयर बढ़ा हैं, अनिल अंबानी के कम्पनी से संबंधित जानकारी निम्नलिखित हैं:-

  • मीडिया पर शेयर किए गए जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अनिल अंबानी के कारोबार में 2025 में पुनरुत्थान देखने को मिलेगा।
  • अनिल अंबानी की कंपनियों में से एक रिलायंस पावर की कुल संपत्ति लगभग 15,000 करोड़ रुपये से भी अधिक हैं।
  • रिलायंस पावर के बारे में बताया जाता है कि यह कंपनी ऋण मुक्त हो गई है और इसकी क्षमता 5300 मेगा वॉट हैं।
  • रिलायंस पावर की सहायक कम्पनी सासन पावर लिमिटेड ने दिसंबर 2024 में IIFCL, UK को 150 मिलियन डॉलर का ऋण चुकाए।
  • रिलायंस पावर ने अक्षय ऊर्जा में निवेश के लिए तरजीही निर्गम के ज़रिए 1525 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।
  • रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने अपना कर्ज 87% तक कम कर लिया है।
Anil Ambani Net Worth
Anil Ambani Net Worth

यह भी देखें:-