योग गुरु और पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक एवं  प्रचारक  बाबा रामदेव को हाल ही में  बिल्कुल नई लैंड रोवर डिफेंडर 130 चलाते हुए देखा गया।

इंस्टाग्राम रील्स में बाबा रामदेव को बिल्कुल नई कार को चलाते हुए दिखाया गया।

यह डिफेंडर 130 कार स्वामी रामदेव जी द्वारा नहीं खरीदी  गई  है। 

इसे दिव्यांशु केसरवानी द्वारा उपहार में दिया गया था।  

दिव्यांशु केसरवानी उत्तर प्रदेश पूर्व और मध्य क्षेत्र में पतंजलि समूह के सीएफए ने स्वामी जी बाबा रामदेव को लैंड रोवर डिफेंडर 130 उपहार में दिया था।

फरवरी  2023 में डिफेंडर 130 को  भारत में लॉन्च किया गया था और डिलीवरी हाल ही में शुरू हुई है।

कार की बेस कीमत ₹ 1.30 करोड़ से शुरू होकर ₹ 1.41 करोड़ (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

डिफेंडर 130 एसयूवी का सबसे बड़ा संस्करण है और इसमें आठ लोग बैठ सकते हैं।