Yamaha MT 15 V2 यामाहा की सबसे फेमस और स्टाइलिश बाइक है। इसके दीवाने लड़के सहित लड़कियां भी है। अगर आप भी इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो यह सबसे सही समय है। 

यामाहा MT 15 V2 की कीमत भारतीय बाजार में 1.96लाख रुपए ऑन रोड है। अगर आप इसे 10,999 की मिनिमम डाउन पेमेंट के साथ खरीद रहे हैं।  

इसकी EMI 6,360 प्रति महीने की बनती है। जिसे 3 साल की कार्यकाल तक किस्तों के तौर पर चुकाने होते हैं।  

इस तरह आप इस शानदार मोटरसाइकिल को आसान किस्तों के साथ अपने घर ले जा सकते हैं। इस ऑफर के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।  

यामाहा MT 15 V2 बाइक को लोगों के द्वारा राइडिंग के लिए और अपना स्टाइल दिखाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। यह तीन वेरिएंट और सात रंग विकल्प के साथ उपलब्ध है।  

इसमें 155cc BS6 इंजन मिलता है। और इसके सुरक्षा सुविधा में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम और सिंगल चैनल ABS शामिल है। इस गाड़ी का कुल वजन 141 किलोग्राम है। 

इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर की है। इसके साथ आपको स्टाइल के साथ माइलेज भी अच्छी खासी मिल जाती है।  

यामाहा MT 15 V2 को शानदार स्टाइल और डिजाइन दिया गया है। जिसे लोग देखते ही पसंद कर लेते हैं। 

इसके साथ फुल एलइडी लाइटिंग, मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्टाइलिश एलईडी टर्न इंडिकेटर और शानदार आक्रामक लुक के साथ पेश की गई है। 

Orxa Mantis Electric Motorcycle 221KM की रेंज के साथ हुई लॉन्च !