आजकल, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म “एनिमल” की वजह से चर्चा में है।

हाल ही में, इस फिल्म का 60 सेकंड का टीज़र बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया। अब, फिल्म की टीम ने इस फिल्म के “Arjan Vailly” गाने को रिलीज़ किया है।

इस गाने का टीज़र कुछ दिनों पहले रिलीज़ हुआ था, जिसे देखने के बाद फैंस को यह गाना बहुत पसंद आया था। अब यह गाना सभी के लिए उपलब्ध है।

“अर्जन वेली” गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। बहुत से लोग इस गाने की बहुत तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने तो कमेंट में लिखा है कि, “यह गाना देखकर तो मेरा रोंगटे खड़े हो गए।” 

“एनिमल” फिल्म के इस गाने में रणबीर कपूर एक राउडी लुक में नजर आ रहे हैं। गाने को मनन भारद्वाज और भूपिंदर बब्बल ने गाया है।  

गाने में रणबीर कपूर खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। साथ ही इस गाने में रणबीर के कुछ एक्शन सीन भी हैं।

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म “एनिमल” की बहुत चर्चा हो रही है। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में रिलीज होगी। 

OTT Releases In November: मनोरंजन का पूरा पैकेज !