बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस फोटो में वह एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ हैं।  

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने  अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में कई कलाकार शामिल हुए थे। इनमें मृणाल ठाकुर और बादशाह भी शामिल थे। 

पार्टी से बाहर निकलते समय मृणाल और बादशाह को एक साथ हाथ पकड़े हुए देखा गया। इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया और दोनों के डेटिंग की खबरें उड़ने लगीं। 

 इस दौरान मृणाल ने बादशाह का हाथ पकड़ा था और मृणाल ठाकूर और बादशाह दोनों एक ही कार से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए 

इस वीडियो के कारण, लोगों को लगने लगा है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, मृणाल ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

डेटिंग की सभी अफवाहों के बीच, रैपर बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, “तो समझने की कोशिश कर, एक सिक्का उछाला गया है। 

मृणाल ठाकुर के साथ बादशाह की डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए, रैपर ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

कुछ लोगों को इस गुप्त नोट का अर्थ और बादशाह को क्या कहना है, यह समझ में नहीं आ रहा है।  

दूसरी तरफ, मृणाल ने बादशाह के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह बादशाह और शिल्पा शेट्टी के साथ पोज देती नजर आई थीं। बादशाह ने भी मृणाल की इस तस्वीर को रीपोस्ट किया है। 

इस छठ पर्व पर करे ड्रेसिंग भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की तरह !