Upcoming Bike Yamaha YZF-R1 And YZF-R1M को इटली के मिलान शहर में चल रहे EICMA  शो में प्रदर्शित किया गया है। 

जिसे भारत में बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह यामाहा लाइनअप की भारत में सबसे दमदार और पावरफुल इंजन के साथ पेश होने वाली पहली मोटरसाइकिल होगी।  

यह सुपर स्पोर्ट बाइक होगी जिसमें एक पावरफुल 998 सीसी का इंजन होगा, जो 200 हॉर्स पावर की शक्ति प्रदान करेगी।   

Yamaha YZF-R1 और YZF-R1M को भारत में 2018 से ही डिस्कंटीन्यू कर दिया गया था इसके बाद इसकी उत्पादन भारत में बंद हो गई थी।  

लेकिन अब इसे इटली के मिलान शहर में EICMA शो में प्रदर्शित कर इसे दोबारा भारत में रीलॉन्च करने जा रही है। इससे आप बहुत जल्द भारतीय सड़कों पर चलते हुए देख पाएंगे।  

2023 Yamaha YZF-R1 को भी नया अपडेट मिलने वाला है। यह अब पूरी तरह से चिकनी और वायु गति से लाभान्वित होगा।  

इसके नवीनतम डिजाइन में फ्रंट फेयरिंग के दोनों ओर विंगलेट्स को शामिल की जा सकते हैं। जो ब्रेकिंग के दौरान सुचारू रूप से फ्रंट व्हील को मजबूती से लगाए रखने की लिए डाउनफोर्स उत्पन्न करता है।  

इसमें रेडिएटर और इंजन जैसे विभिन्न घटकों को चारों ओर से हवा प्राप्त करने के लिए एयरवेंट जैसे घटकों को भी आकर्षक ढंग से लगाई जा रही हैं जिससे इसे और भी उन्नत डिजाइन और आक्रामक स्टाइल प्राप्त होगा।  

Yamaha YZF-R1 के इंजन की बात करें तो इसमें आपको 998 सीसी लिक्विड-कूल्ड, 4-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, DOHC इंजन मिलने वाला है। 

Diwali Offer Mahindra Bolero पर कंपनी की तरफ से बड़ी छूट का ऐलान !