मारुति सुजुकी इस त्यौहार के सीजन पर अपनी एरिना डीलरशिप के अंदर बेची जाने वाली गाड़ियों पर बेहतरीन छूट प्रदान कर रही है।  

मारुति सुजुकी इस धनतेरस पर अपनी इन 6 बेहतरीन गाड़ियों पर बड़ी छूट दे रही है। इस लिस्ट में मारुति अल्टो k10, एस्प्रेसो, स्विफ्ट, वेगनर और सिलेरियो शामिल है। 

मारुति अपनी सबसे सस्ती हैचबैक ऑटो k10 पर 57,000 की बड़ी बचत दे रही है। हालांकि इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट कितना है, इसके बारे में जानकारी नहीं है।   

मारुति अल्टो k10 की कीमत भारतीय बाजार में 3.99 लाख रुपए से शुरू होकर 5.96 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है। 

मारुति वेगनर भारतीय बाजार की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल हैचबैक है। कंपनी इस पर 56,000 रुपए की छूट दे रही है। 

हालांकि छूट के बारे में और अधिक जानकारी नहीं है। मारुति वेगनर की कीमत भारतीय बाजार में 5.54 लाख रुपए से 7.42 लाख रुपए एक्स शोरूम है।  

मारुति सिलेरियो पर इस दिवाली 51,000 की छूट दी जा रही है। मारुति सेलेरियो की कीमत 5.37 लाख रुपए से शुरू होकर 7.4 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है।  

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो पर इस धनतेरस 51,000 का छूट दिया जा रहा है। मारुति सुजुकी एस-प्रेसो की कीमत भारतीय बाजार में 4.26 लाख रुपए से शुरू होकर 6.12 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है।  

मारुति स्विफ्ट कंपनी 42,000 की छूट दे रही है। स्विफ्ट की कीमत 5.99 लाख रुपए से शुरू होकर 9.02 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है। बहुत जल्द हमें नई जनरेशन स्विफ्ट भी भारतीय बाजार में देखने को मिलने वाली है।   

इस धनतेरस Bajaj Pulsar 125 को खरीद कर दे अपनो को खुशियों का तोहफा !