उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है, इसलिए सोशल मीडिया पर उनकी भी बड़ी फैन फॉलोइंग है। प्रशंसक उनके फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
हृतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस में बदलाव के कुछ फोटो शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर सभी हैरान हैं।
ऋतिक रोशन ने पांच हफ्तों के अंदर खुद में इतना बदलाव किया है कि, फोटो देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।
इतना ही नहीं बल्कि उनके शरीर में कट्स और सिक्स पैक एब्स स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
फोटो शेयर करते हुए ऋतिक ने बताया कि, ऐसा बदलाव और पुरानी फिटनेस पाने के लिए उन्हें कई चीजें सहन करनी पड़ीं।
ऋतिक रोशन ने अपनी पोस्ट में बताया कि, यह सब करना उनके लिए बहुत कठिन था
उन्होंने कहा कि, उन्होंने अपने शरीर को बहुत कष्ट दिया है, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने उन्हें प्रेरित किया।