Urvashi Rautela iPhone: Urvashi Rautela का 24 कैरट सोने से बना iPhone हुआ चोरी!

Gagan Shrivastav
5 Min Read

Urvashi Rautela iPhone: इस समय हमारे देश भारत में ICC World Cup Tournament चल रहा हैं, जिसके कारण सभी लोग वर्ल्ड कप के लाइव मैच देखने के लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहे हैं। पर इसी World Cup से एक ऐसी खबर आ रही हैं, जिसे पढ़कर आपको बहुत हैरानी होने वाली हैं।

यह खबर मनोरंजन की दुनिया से आ रही हैं, और ये बॉलीवुड एक्ट्रेस Urvashi Rautela से जुड़ी हुई हैं। दरअसल Urvashi Rautela शनिवार को भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंची थी। पर उन्हें ये मैच देखना अब बहुत ज्यादा भारी पड़ चुका हैं जिसके कारण वो काफी मुसीबतों में फंस चुकी हैं।

आखिर Urvashi के साथ ऐसा क्या हुआ कि उन्हें ये भारत और पाकिस्तान का मैच देखना भारी पड़ गया, ये आज हम इस न्यूज़ लेख के जरिए जानने वाले हैं।

Urvashi Rautela iPhone

चोरी हो गया उनका 24 कैरट गोल्ड का iPhone

शनिवार वाले दिन भारत और पाकिस्तान का World Cup मैच था, जिसे भारत ने 7 विकेट से जीत लिया था। भारत के ये मैच जीतने पर पूरा देश जश्न मना रहा था, पर इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस Urvashi Rautela जो ये मैच देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची हुई थी। उनके साथ वहां पर कुछ ऐसा हो गया जिससे उनको ये मैच देखना बहुत भारी पड़ गया।

दरअसल स्टेडियम में मैच देखते समय Urvashi Rautela का 24 कैरट सोने से बना हुआ Iphone चोरी हो गया, जिसके कारण Urvashi काफी ज्यादा परेशान हो गई हैं और सोशल मीडिया पर भी उन्होंने इसकी जानकारी दी हैं।

Urvashi ने सोशल मीडिया पर की ये Request

मैच के दौरान Urvashi का Iphone चोरी होने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने Twitter account पर दी हैं, ताकि उनका चोरी हुआ iPhone मिल सके।

Urvashi ने अपने Tweet में कहा हैं कि “अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मेरा 24 कैरेट के रियल गोल्ड वाला आई फोन खो गया है, अगर किसी को मिले तो प्लीज मदद करे। जितनी जल्दी हो सके मुझसे संपर्क कीजिए”

लोगो ने कहा कही पंत तो नही ले गया!

Urvashi के इस Tweet के बाद कई लोगो ने उन्हें ट्विटर पर ट्रॉल करना शुरू कर दिया और उनका मजाक बनाने लग गए क्योंकि इससे पहले भी Urvashi ने ऐसे कई सोशल मीडिया पर चीजे डाली थी जिससे वो सुर्खियों में रही थी।

ट्विटर पे एक सख्श ने उन्हें ट्रॉल करते हुए लिखा की – देखो कही पंत तो नही ले गया। तो एक दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा कि – ये दीदी अटेंशन पाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। ऐसे ही ओर भी कई चीजे लोग Urvashi को ट्रॉल करते हुए सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं।

आपको ये भी बता दें कि अभी तक Urvashi को उनका ये 24 कैरट सोने से बना iPhone नही मिला हैं, इससे पहले Urvashi का नाम ऋषभ पंत से जोड़ा जा रहा था और इसी कारण वो पहले सुर्खियों में बनी हुई थी। पर अब वो Urvashi Rautela Iphone के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं।

इतना महंगा हैं उनका ये Iphone

हम आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें की Urvashi का ये 24 कैरट सोने के iPhone की कीमत लगभग 50 लाख रुपए से ज्यादा की हैं। इसका कारण ये हैं कि इनका ये iPhone पूरा सोने से बना हुआ हैं।

YouTube video

इस लेख को अपने दोस्तो के साथ जरूर सांझा करें ताकि उन्हें भी Urvashi Rautela के चोरी हुए Iphone की जानकारी हो सके। अगर आपको कही से भी चोरी हुए Urvashi Rautela Iphone की जानकारी मिलती हैं तो आप उर्वशी से उनके सोशल मीडिया पर संपर्क करके उन्हें इसकी जानकारी दे सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this Article
Follow:
राम-राम सभी को मेरा नाम गगन श्रीवास्तव हैं, मैं भारत का रहना वाला हूँ। मैं एक Digital Marketer, Content Writer, Creator और Teacher हूँ। यहाँ TaazaTime पर मेरी भूमिका आप सभी तक बिज़नेस और फाइनेंस के दुनिया से नयी खबरे पहुंचना हैं ताकि आपको इससे जुडी हर जानकारी मिलती रहे, धन्यवाद!
Leave a comment